इंदौर। गणेश जुलूस के दौरान आजाद नगर थाना क्षेत्र के अलकापुरी कॉलोनी में एक नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या की घटना सामने आई है जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल ही । बताया जा रहा है कि नाचने के दौरान कोई विवाद हुआ था । जिसके बाद दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। जिसमें कृष्णा की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है । मृतक ओर घायल दोनों तेजाजी नगर क्षेत्र के असरावद गांव के रहने वाले है ।
0 Comments