नीमच के एक निजी स्कूल में 8वीं कक्षा के छात्र से प्रिंसिपल द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना CCTV में कैद हो गई।
नीमच के एक निजी स्कूल में 8वीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल विष्णु पंवार ने लंच के दौरान छात्र के साथ मारपीट की। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
बताया जा रहा है कि छात्र टिफिन खोल रहा था, तभी प्रिंसिपल ने कथित तौर पर उसका कॉलर पकड़कर उसे फर्श पर पटक दिया और मारपीट की। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर नीमच कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रिंसिपल को हिरासत में लिया है।
घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन और छात्र की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Comments