देश की तीन बड़ी हस्तियां इस सप्ताह इंदौर में

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को मध्य प्रदेश आएंगे। नबीन के लिए मंदसौर, इंदौर और उज्जैन में तीन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इनमें इंदौर में स्वामित्व योजना की शुरुआत, गांधी सागर में चीतों को छोड़ना और उज्जैन में 25 लाख दीपों का दीपोत्सव शामिल है।

इसी दौरान RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 17-18 सितंबर को उज्जैन में रहेंगे। वे स्वयंसेवकों को संबोधित करने के साथ 18 सितंबर को ‘युवा धर्म संसद’ में युवाओं से संवाद करेंगे। नबीन और भागवत की मुलाकात की संभावना भी है। वे रात्रि विश्राम इंदौर में ही करेंगे।

वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं। वे यहां रिजनल पार्क के सामने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और छात्रों से संवाद करेंगे। राहुल के रात में ही दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है।



Post a Comment

0 Comments