इंदौर के रोबोट और रेडिसन चौराहे पर बनेंगे फ्लाईओवर; मिली करोड़ों की सौगात

 


इंदौर विकास प्राधिकरण की बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। 177.33 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।

रेडिसन चौराहे पर फ्लायओवर के लिए 76.59 करोड़ और रोबोट चौराहे पर फ्लायओवर के लिए 94.18 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। वहीं, आगरा-मुंबई बायपास से योजना क्रमांक 5 को जोड़ने वाले एमआर-09 मार्ग के लिए 6.56 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए।

इसके अलावा एरोसिटी के विकास के लिए 52.61 करोड़ और योजना क्रमांक 172 के विकास के लिए 240.93 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

बैठक में अहिल्योत्सव वर्ष 2026 के आयोजन के लिए 8 लाख रुपये का अनुदान और पांच गणेशोत्सव समितियों को झांकियों के निर्माण के लिए प्रत्येक को 3 लाख रुपये देने का भी फैसला लिया गया।

Post a Comment

0 Comments