सहारनपुर जाने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष हिरासत में, कांग्रेस में बढ़ा आक्रोश

 सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मौके पर जाने वाला था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


लखनऊ। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। मामले का जायजा लेने और पीड़ितों व मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मुलाकात करने सहारनपुर जा रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बताया गया कि अजय राय कांग्रेस मुख्यालय से प्रतिनिधिमंडल के साथ सहारनपुर के लिए रवाना हुए थे। माल एवेन्यू चौराहे पर पुलिस ने उनका काफिला रोक दिया और उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई का विरोध किया। 

अजय राय ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सरकार पर दमन और जबरदस्ती का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रहेगी। 

सहारनपुर मस्जिद मामले को लेकर विपक्षी नेताओं की आवाजाही रोकने के बीच सियासी तनाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

Post a Comment

0 Comments