इंदौर। अपनी मांगों की लो लेकर हड़ताल पर जा रहे बैंककर्मियों के कारण बैंकिंग कारोबार बड़ी संख्या में प्रभावित होने की संभावना है, लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने इससे ग्राहकों को राहत देने के उपाय भी किये हैं। अब बैंक कल यानी रविवार को भी खुली रहेगी,जिससे लोग अपना आवश्यक कामकाज निपटा सके। कल सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक सुबह अपने समय पर खुलेंगे और शाम को बंद होंगे। आरबीआई ने ये आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही ग्राहकों की एसएमएस के माध्यम से भी रविवार को बैंकों के खुले रहने की जानकारी भेजी जा रही है।
ATM शुल्क नहीं लेंगे बैंक
बैंक हड़ताल में राहत देते हुए SBI, PNB और इंडियन बैंक ने एक नया ऐलान किया है। 28 से 30 सितंबर तक बैंकें किसी प्रकार का ATM शुल्क नहीं लेंगी। तय सीमा में इसे गिना नहीं जाएगा।

0 Comments