54 लाख के भुगतान के बदले 4 लाख की रिश्वत

मंडला। मंडला नगर पालिका में 54 लाख रुपए के भुगतान के बदले चार लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में लोकायुक्त पुलिस ने यहां के सीएमओ को रंगे हाथों पकड़ लिया। 

सीएमओ उस समय पकड़े गए जब वह ₹200000 की पहली किस्त ले रहे थे। मंडला नगर पालिका में ठेकेदार ज्ञान चंद्र और उनकी पत्नी की फर्म ने एलइडी लाइट सप्लाई की थी जिसका बिल्कुल 54 लाख 23 हजार रुपए था, जिसका भुगतान होना था, लेकिन उसमें से 15 लख रुपए अटका दिए गए थे।

इन दोनों भुगतान के बदले नगर पालिका सीएमओ गजानन नाफड़े चार लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। इस पर पति-पत्नी ने लोकायुक्त पुलिस की शरण ली और शिकायत की। पुष्टि होने पर कल लोकायुक्त पुलिस ने सीएमओ के ऑफिस में ही छापा मार कर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। उनके पास से ₹200000 भी बरामद किए गए जो पति-पत्नी ने दिए थे।वही नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने सीएमओ नाफड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है। 

Post a Comment

0 Comments