मध्य प्रदेश में बसों का नया किराया लागू, न्यूनतम टिकट ₹10

 


मध्य प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने बसों के किराए में संशोधन करते हुए नया राजपत्र जारी कर दिया है। नए प्रावधानों के अनुसार सामान्य बस का अधिकतम मूल किराया ₹2.00 प्रति यात्री प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है, जबकि न्यूनतम टिकट ₹10 होगा।

नई किराया दरें इस प्रकार हैं:

सामान्य बस: ₹2.00 प्रति यात्री प्रति किमी

न्यूनतम किराया: ₹10

रात्रिकालीन बस सेवा: सामान्य किराए से 10% अधिक

डीलक्स बस (नॉन एसी): 25% अधिक

स्लीपर बस: 40% अधिक

डीलक्स बस (एसी): 50% अधिक

सुपर लग्जरी कोच (एसी): 75% अधिक

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि डीलक्स, स्लीपर और लग्जरी बसों पर अलग से नाइट चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा एक्सप्रेस बस सेवाओं पर भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा। नई दरें राजपत्र अधिसूचना के अनुसार लागू होंगी।

Post a Comment

0 Comments