उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी विवाद अब राहुल गांधी तक पहुंच गया है। हल्द्वानी कोतवाली में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता अमित कुमार, जो अनुसूचित जाति समुदाय से हैं, ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने शुद्धिकरण के मामले को जातिगत रंग देकर अनुसूचित वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। FIR में BNS की धाराओं 196 और 299 के साथ SC/ST एक्ट की धारा 3(1) भी लगाई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह विवाद 8 अगस्त को खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद शुरू हुआ था, जब रामलीला मैदान में कुछ लोगों ने सफाई और धार्मिक अनुष्ठान किया था। राहुल गांधी ने इसे दलितों के अपमान से जोड़ते हुए जिम्मेदार लोगों पर FIR की मांग की थी।

0 Comments