भोपाल नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को बैठक के बाद दो अधिकारियों के बीच जमकर विवाद हो गया। जोन-9 नरेला विधानसभा के स्वास्थ्य अधिकारी (HO) सुमंदर शर्मा और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी (AHO) बलवीर मलिक के बीच तीखी बहस हुई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद के दौरान बलवीर मलिक ने कथित तौर पर सुमंदर शर्मा को धमकी दी और कहा कि “मैं मंत्री की भी नहीं सुनता।” मामला बढ़ने पर मलिक द्वारा जूता निकालकर मारने की कोशिश किए जाने का आरोप है। मौके पर मौजूद दूसरे AHO ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली।
विवाद के बाद मलिक ने अपनी सरकारी जीप में रखा एक पत्र दिखाते हुए इस्तीफा साथ रखने की बात भी कही। फिलहाल दोनों अधिकारियों के बीच विवाद की असल वजह स्पष्ट नहीं हुई है। घटना के बाद नगर निगम में अधिकारियों के व्यवहार और अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

0 Comments