प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को शनिवार को उसके पिता की कब्र के ठीक बगल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अबान की मौत 6 अगस्त को झांसी में हुए सड़क हादसे में हुई थी।
अबान का शव झांसी से प्रयागराज लाया गया था। अंतिम रस्मों के दौरान जेल में बंद उसके भाई उमर और अली भी हाईकोर्ट से मिली पैरोल के बाद प्रयागराज पहुंचे। कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
अबान की कब्र उसी कब्रिस्तान में अतीक अहमद, अतीक के भाई अशरफ और उसके बड़े बेटे असद की कब्रों के पास है।

0 Comments