"अगर समाजवादी की सरकार बनती है तो महिलाओं को हर साल..."

 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर सियासी मुकाबला तेज हो गया है। 15 अगस्त 2026 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो महिलाओं को हर साल ₹40,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

अखिलेश यादव ने लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सपा कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद यह बात कही। उन्होंने समाजवादी पेंशन योजना को फिर शुरू करने की बात भी कही और महिलाओं के लिए ₹40 हजार सालाना सहायता देने का वादा दोहराया।

अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार महिलाओं को पहले घोषित ₹1,500 की सहायता नहीं दे पाई, वह ₹40-50 हजार देने की बात कैसे कर सकती है। उन्होंने दावा किया कि सपा सत्ता में आई तो महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता की शुरुआत ₹40 हजार से होगी और हर साल इसमें बढ़ोतरी की जाएगी।

यह मुद्दा ऐसे समय सामने आया है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता को लेकर भाजपा और सपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। 

Post a Comment

0 Comments