सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े प्लास्टिक उद्योग मेले 'प्लास्ट पैक 2026' की तैयारियां तेज, एमपीआईडीसी से मिला सहयोग का भरोसा

 


इंदौर। सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी 'प्लास्ट पैक 2026' की तैयारियों को लेकर इंडियन प्लास्ट पैक फोरम का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सचिन बंसल के नेतृत्व में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) इंदौर की कार्यकारी निदेशक प्रीति यादव से मिला।

बैठक में 27 से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले प्लास्ट पैक 2026 की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। प्रतिनिधिमंडल ने पिछले आयोजन में एमपीआईडीसी के सहयोग के लिए आभार जताते हुए इस बार भी प्रदेश शासन, उद्योग विभाग और एमपीआईडीसी से सहयोग का आग्रह किया।

कार्यकारी निदेशक प्रीति यादव ने आयोजन की तैयारियों की सराहना करते हुए मुख्यालय स्तर पर चर्चा के बाद हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में हितेश मेहता, जाहिद शाह और संजीव सचदेवा भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments