विधानसभा के रिकॉर्ड में नहीं मिला विजयवर्गीय का बयान

भोपाल। 

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर आपत्तिजनक शब्द के प्रयोग का आरोप लगाकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा कार्यवाही के रिकॉर्ड के अवलोकन के बाद स्पष्ट हो गया कि विजयवर्गीय ने ऐसा कोई शब्द कहा ही नहीं था. 


यह कहा पूर्व जिलाध्यक्ष इंदौर चिंटू वर्मा ने। उन्होंने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय ने राजनीतिक बड़प्पन और संसदीय शिष्टाचार दिखाते हुए माफी की अपेक्षा तक नहीं की, लेकिन नेता प्रतिपक्ष का सदन जैसे गंभीर पटल पर बिना तथ्य आरोप लगाना निश्चित ही संसदीय गरिमा पर प्रश्न खड़ा करता है। राजनीति में विरोध कीजिए, लेकिन लोकतंत्र के मंदिर में तो सत्य का सम्मान कीजिए!


वर्मा ने कहा कि अब कांग्रेस नेतृत्व बताए, क्या उमंग सिंघार इस गैर-जिम्मेदाराना आरोप के लिए सदन और मध्यप्रदेश की जनता से क्षमा मांगेंगे?

Post a Comment

0 Comments