दिल्ली के जंतर मंतर में चल रहे हैं छात्रों के आंदोलन में कांग्रेस की एंट्री के बाद आज पहली बार भाजपा की ओर से कोई सामने आया और प्रेस के सामने अपनी बातें कहीं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी का उद्देश्य छात्रहित नहीं है। वह केवल राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस मुद्दे पर सदन में बातचीत करना चाहती है, लेकिन यह लोग हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने उन राज्यों का भी नाम लिया, जहां पेपर लीक घोटाले कांग्रेस की सरकार में हुए हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि वह सिलेक्टिव है, लेकिन सब की बात नहीं कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अस्पताल में हमने सोनम वांगचुक को अनशन खत्म करने के लिए बोला था, लेकिन उन्होंने अभी अनशन खत्म नहीं किया है और वह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। सरकार उनके स्वास्थ्य पर भी निगाह रखे हुए हैं।