![]() |
| सहस्त्र धारा |
मौसम सुहाना होने के बाद पिकनिक स्थलों पर आवाजाही बढ़ने लगी है, लेकिन लोग अपनी जान जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते हैं। कल ऐसे ही तीन हादसे हुए, जिसमें दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति नर्मदा के तेज बहाव में बह गया जो अभी तक नहीं मिला है। इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस लाइन में रहने वाला उदयवीर सिंह चौहान रविवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ लोधिया कुंड गया था, वहां नहाने के दौरान वह डूब गया तो संगम नगर निवासी ताहिर मंसूरी भी अपने परिवार के साथ चोरल डैम घूमने गया था। नहाते समय वह करीब 15 फीट गहरी खोह में चला गया। बाद में पुलिस ने उसका शव निकाला। तीसरी घटना महेश्वर के सहस्त्र धारा में हुई, जहां इंदौर के निपानिया में रहने वाला अर्पित सिंह हाडा अपने दोस्त के परिवार के साथ घूमने गया था। वह अचानक तेज बहाव में बह गया। देर रात तक स्थानीय प्रशासन ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। आज सुबह से फिर खोजबीन की जा रही है।

0 Comments