मेरठ की जनसभा में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पहले यूपी में योगी आदित्यनाथ को सत्ता से हटाएंगे, फिर दिल्ली में नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
मेरठ। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। मेरठ के नौचंदी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को सत्ता से हटाएंगे और फिर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने की लड़ाई लड़ेंगे।ओवैसी ने आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति भी रखी। उन्होंने AIMIM और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' को समर्थन देने की अपील की।
सभा में ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की बात कही। उन्होंने भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन को मजबूत करने का आह्वान भी किया।

0 Comments