मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है। नई दरें 12 नवंबर 2026 से लागू होंगी। दिल्ली-NCR में फुल क्रीम दूध ₹76 प्रति लीटर मिलेगा।
नई दिल्ली। महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 12 नवंबर 2026 से लागू होंगी।
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली-NCR में फुल क्रीम दूध ₹72 से बढ़कर ₹76 प्रति लीटर, टोंड दूध ₹60 से ₹62 और डबल टोंड दूध ₹54 से ₹56 प्रति लीटर हो गया है। वहीं, काऊ मिल्क की कीमत ₹62 से बढ़कर ₹65 प्रति लीटर होगी।
कंपनी ने दूध खरीदने की लागत बढ़ने को कीमतों में इजाफे की वजह बताया है।

0 Comments