उज्जैन के खाचरौद स्थित बालिका छात्रावास में 21 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और चक्कर की शिकायत के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील के चापाखेड़ा गांव स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय बालिका छात्रावास में 21 छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं को उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत होने के बाद खाचरौद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रावास के पास खेत में चिरायता की फसल की थ्रेशिंग के दौरान उड़ी धूल से छात्राओं को एलर्जी होने की आशंका जताई गई है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी छात्राओं की हालत फिलहाल स्थिर है और खतरे से बाहर बताई गई है।

0 Comments