इंदौर। शहर में एक पार्षद के समर्थक भाजपाई द्वारा पुलिस को सरेआम धमकी दी गई कि तेरी वर्दी उतरवा दूंगा। मामला द्वारकापुरी क्षेत्र का है, जहां वार्ड क्रमांक 85 के पार्षद राकेश जैन के समर्थक और भाजपाई सूरज शर्मा ने पुलिसकर्मियों से विवाद किया और उन्हें वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद अब पुलिस अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।इस मामले में पार्षद जैन का कहना है कि सूरज मेरा समर्थक है लेकिन पुलिसकर्मियों के साथ जो घटना हुई उसकी मुझे जानकारी नहीं है। दूसरी ओर एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने कहा कि जवानों के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments