इंदौर में बढ़ी ठंड, पारा 12.5° पर पहुंचा

इंदौर। धीरे-धीरे ठंड का मौसम परवान चढ़ रहा है। इंदौर का पारा भी कम होता जा रहा है। कल रात 12.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा है। खास बात यह रही कि पचमढ़ी जैसे ठंडे इलाके की रात भी इंदौर की रात से गर्म रही। दिन और रात के तापमान में 19 डिग्री का अंतर भी आ गया है। हालांकि 2013 में 1 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज हुआ था तो पिछले साल 16 नवंबर को यह तापमान 6.4 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले समय में धीरे-धीरे मौसम साफ होगा और दिन में तेज धूप खेलने की संभावना रहेगी। वहीं रात में ठंडक भी बढ़ेगी।  

Post a Comment

0 Comments