बैतूल। हर किसी का सपना होता है कि वह जीवन में नाम कमाएं और ऊंचे से ऊंचे पद पर पहुंचे, लेकिन जब ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद जीवन में वैराग्य आ जाए तो फिर वह कोई बिरला ही होगा। जी हां, यहां बात हो रही है बैतूल में रहने वाली प्रखर जैन की। वे भोपाल में न्यायाधीश के तौर पर पदस्थ हुई, लेकिन 6 महीने में ही उन्होंने इस पद इसे इ्स्तीफा दे दिया और वैराग्य का मार्ग चुन लिया। बताया जाता है कि कार्यकाल के दौरान उनके सामने आए पति पत्नी के तलाक के केस को लेकर वे व्यथित हो गई और उन्होंने यह रास्ता अख्तियार कर लिया। अब वे आर्यिका 105 सुवेधाश्री कहलाएंगी।

0 Comments