![]() |
| प्रतीकात्मक फोटो |
पुलिस ने बताया कि खजराना के पुष्प नगर में रहने वाले अमित पुत्र अगस्टेन फ्रांसीस, उसका चचेरा भाई रोहित पुत्र सिल्वेस्टा फ्रांसीस, नीलेश पुत्र नाबर्ट फ्रांसीस और उनके दो दोस्त फैजान तथा शादाब कार से नेपानगर गए थे।
बताया जाता है कि इन्होंने सेकंड हैंड कार ली थी और अपनी बहन से मिलकर लौट रहे थे, तभी रात 3 बजे ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही एसयूवी से उनकी कार की टक्कर हो गई, जिसमें अमित की मौत हो गई। हादसा सिमरोल के पास नए बायपास पर हुआ। हालांकि टक्कर के बाद एसयूवी सवार मौके पर वाहन छोडक़र भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

0 Comments