सिंगरौली। प्रदेश में रेत माफियाओं के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। सिंगरौली में हुई एक घटना में रेत खनन का विरोध करने वाले एक युवक को कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना कल शाम को बेड़न थाना क्षेत्र के ग्राम बिहरा गांव में घटी। बताया जा रहा है कि अरुण कौल अपने खेत में से रेत भरा ट्रैक्टर निकालने का विरोध कर रहा था। ट्रैक्टर सुनील कुमार पटेल चला रहा था। परिजनों ने मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर आज साढ़े 7 घंटे तक थाने का घेराव भी किया, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि केस जल्द ही दर्ज किया जा रहा है।
0 Comments