करवा चौथ का व्रत नहीं रखने पर शिवपुरी में पति पत्नी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा। तलाक देने की भी कही बात।
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में करवा चौथ को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद का अजीब मामला सामने आया है। बदरवास थाना क्षेत्र के बिजरावन गांव के रहने वाले बारेलाल आदिवासी पत्नी मिथलेश की शिकायत लेकर थाने पहुंच गए।
पति का आरोप है कि पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा और न ही उसके लिए चांद की पूजा की। उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी उसे मारना चाहती है। शिकायत में पति ने पत्नी को तलाक देने की बात भी कही है।
मामले को लेकर कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि दोनों के बीच विवाद सुलझाने के लिए महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से काउंसलिंग कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस आपसी मनमुटाव दूर करने का प्रयास कर रही है।

0 Comments