पीथमपुर। राऊ-पीथमपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अंकित श्रीवास्तव (35) की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में हुआ।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पीथमपुर बचाव समिति के सदस्य ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अंकित को बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। घायल साथी का अस्पताल में इलाज जारी है।
मृतक अंकित श्रीवास्तव आष्टा के हुसैनपुर खेड़ी के निवासी थे और पीथमपुर स्थित ओडी ऑटोमोबाइल में ठेकेदारी के तहत मजदूरी करते थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
डॉ. हेमंत के अनुसार, क्षेत्र में पिछले 72 घंटों के दौरान सड़क हादसों का यह छठा मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Comments