कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर दिए गए बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने खड़गे की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध में भी भाषा और व्यवहार की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में नेताओं को सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद गरिमा बनाए रखनी चाहिए।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में एक कार्यक्रम के दौरान खड़गे के भाषण के बीच एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी की। इसके जवाब में खड़गे ने कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” इसके बाद भाजपा नेताओं ने उनके बयान की आलोचना की।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया के बाद इस बयान को लेकर राजनीतिक विवाद और तेज हो गया है।
0 Comments