
इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने सब्जी व्यापारी नरेंद्र साहू के खिलाफ FIR दर्ज की है।
युवती का आरोप है कि आरोपी पिछले करीब 20 दिनों से उसे परेशान कर रहा था और अश्लील हरकतें करता था। शनिवार रात भी उसने कथित तौर पर युवती को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। युवती के विरोध करने पर अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।
0 Comments