
इंदौर। भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ रैली के दौरान शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब सोशल एक्टिविस्ट प्रहलाद पांडे महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पोस्टर लेकर पहुंच गए।
पांडे के पोस्टर पर 30 हजार रुपये के बल्ब और 33 हजार लीटर फिनाइल का जिक्र था। पोस्टर देखकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नाराज हो गए। सामने आए घटनाक्रम के मुताबिक, उन्होंने मंच से पुलिस को प्रहलाद पांडे को वहां से हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
इस दौरान प्रहलाद पांडे और मंत्री के बीच तीखी बातचीत भी हुई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
0 Comments