दिग्विजय सिंह की यात्रा पर NHRC सख्त, बच्चों से नारे लगवाने के आरोप में नोटिस जारी

फोटो: अमर उजाला

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ में बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने के आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और DGP को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है। 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यात्रा में बच्चों को शामिल कर राजनीतिक नारे लगवाए गए और उन्हें पैसे देकर लाने की आशंका भी जताई गई। आयोग ने बच्चों के अधिकारों और संबंधित कानूनों के संभावित उल्लंघन की जांच के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से भी रिपोर्ट मांगी गई है। 

Post a Comment

0 Comments