दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च किया। विपक्ष ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है, जबकि चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 में बदलाव के आरोपों को भ्रामक बताया है।
नई दिल्ली। चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दिल्ली में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत INDIA ब्लॉक के कई विपक्षी सांसद संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च पर निकले।
विपक्षी सांसद SIR प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मार्च के रास्ते में बैरिकेडिंग की गई है।
राहुल गांधी ने SIR और फॉर्म-6 से जुड़े बदलावों को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को भ्रामक बताते हुए कहा है कि फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया गया, बल्कि उसके साथ एक अतिरिक्त घोषणा-पत्र जोड़ा गया है।
इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ रहा है।

0 Comments