इंदौर में गंदे पानी की बोतल लेकर निगम पहुंचे पार्षद, बोले- 6 महीने से लोग परेशान

 इंदौर के वार्ड 75 स्थित कुमार भट्टी के रहवासी और पार्षद गंदे पानी की बोतलें लेकर नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंचे। पार्षद ने करीब 6 महीने से दूषित पानी आने का आरोप लगाया। निगम ने पानी की सैंपलिंग और टेस्टिंग के बाद आगे की व्यवस्था करने की बात कही।

इंदौर नगर निगम की जनसुनवाई में मंगलवार को वार्ड 75 के कुमार भट्टी क्षेत्र के रहवासी और पार्षद कुणाल सोलंकी गंदे पानी की बोतलें लेकर पहुंचे। पार्षद ने इन बोतलों को गिफ्ट पैक कर महापौर, निगम आयुक्त और पीएचई के लिए लाया था। गिफ्ट खोलने पर अंदर गंदा पानी निकला।

पार्षद और रहवासियों का आरोप है कि इलाके में पिछले करीब 6 महीने से नर्मदा का दूषित पानी सप्लाई हो रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने भी मामले को लेकर चिंता जताई और भागीरथपुरा जैसी स्थिति दोबारा न बनने की बात कही।

वहीं, निगम के अपर आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि क्षेत्र में लीकेज सुधार का काम किया गया है। पानी की सप्लाई से पहले सैंपल लेकर उसकी जांच की जाएगी। टेस्टिंग में पानी सही पाए जाने पर सप्लाई होगी, अन्यथा वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments