पानी को लेकर अभी से चिंता, निगम अलर्ट पर

इंदौर। अमेरिका से इंदौर पहुंचते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस वर्ष हुई कम बारिश को देखते हुए आगामी गर्मियों में जलसंकट की स्थिति न बने, इसे लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में सभी जोन के जोनल इंचार्ज इंजीनियरों सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने सख्त निर्देश दिए कि गर्मी शुरू होने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। साथ ही नागरिकों के बीच पानी के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश कम हुई है, ऐसे में कई क्षेत्रों में गर्मियों में बोरिंग और जलस्रोतों पर दबाव बढ़ सकता है। इसलिए पहले से तैयारी कर जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखना जरूरी है।

Post a Comment

0 Comments