भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या

गुना। यहां एक मामले में भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या उन्हीं के बेटे ने कर दी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सिरसी थाना क्षेत्र के सारेठा गांव में रहने वाले विजय यादव की प्रापर्टी विवाद में गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आई है। मृतक भारतसिंह यादव का छोटा भाई था जबकि हत्यारा उसी का बेटा विशाल यादव है। मृतक के बड़े भाई वीर बहादुरसिंह भाजपा के जिला मंत्री हैं। परिवार में लंबे समय से जमीन और प्रापर्टी का विवाद चल रहा था। 

Post a Comment

0 Comments