भोपाल। भोपाल के एक बिल्डर को रेरा का आदेश नहीं मानने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला आकृति बिल्डर एजी बैंच–8 ग्रुप बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के राजीव सोनी से जुड़ा है। बिल्डर पर 260 लोगों के करीब 64 करोड़ रुपए बकाया है। तहसीलदार का कहना है कि बिल्डर के खिलाफ रेरा वसूली आदेश जारी हुए थे। इन आदेश के अनुसार 9करोड़ रूपये बिल्डर को जमा कराने थे, बिल्डर ने ये रुपये जमा नहीं किए, जिस पर कमला नगर पुलिस ने कार्रवाई की। इसके पहले भी पुलिस ने एक मामले में सर्वेश नामक बिल्डर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

0 Comments