इंदौर के वार्ड क्रमांक 47 में सेवा पखवाड़े के तहत 11 बुजुर्ग महिलाओं को रथ पर बैठाकर क्षेत्र में भ्रमण कराया गया और राशन किट वितरित की गईं
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत विधानसभा क्षेत्र-5 के वार्ड क्रमांक 47 में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए।
विधायक महेंद्र हार्डिया और MIC सदस्य व पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया के नेतृत्व में गोमा की फेल स्थित कबीर चौक क्षेत्र में 11 बुजुर्ग महिलाओं को रथ पर बैठाकर ढोल-नगाड़ों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बुजुर्ग महिलाओं को राशन किट भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान 85 वर्षीय कोमलबाई सेरिया का जन्मदिन भी मनाया गया। बताया गया कि उनका मकान जर्जर हालत में था और उनका एक बेटा विशेष आवश्यकता वाला है। पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए उनके मकान का निर्माण करवाया।
पार्षद पहाड़िया ने बताया कि भाजपा संगठन के निर्देश पर सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य शिविर और वृद्धाश्रम में सेवा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड की बुजुर्ग महिलाओं के सम्मान और सेवा के लिए यह आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी महेश जोशी, वार्ड अध्यक्ष अजेश शिरा सहित जितेंद्र जरिया, अरुण पटेल, रवि जरिया, सूरज गोरे, हितेश ठाकुर और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


0 Comments