
भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में सड़क पर मामूली टच होने के बाद विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक कार चालक की गाड़ी पीछे से बाइक सवार को हल्की सी टच हो गई। इस दौरान बाइक सवार गिरा नहीं, लेकिन घटना के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
कार चालक नाराज हो गया और उसने पिस्टल निकालकर बाइक सवार पर तान दी। मामूली सड़क विवाद में अचानक हथियार निकलने से मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। अब इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई और पूरे विवाद की परिस्थितियों पर नजर है।
0 Comments