गुजरात के वडोदरा के चोकखंडी इलाके में गणेशोत्सव के चंदे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। कुछ युवक राजस्थान कुल्फी स्टोर पर ₹21 हजार चंदा मांगने पहुंचे थे।
गुजरात के वडोदरा के चोकखंडी इलाके में गणेशोत्सव के चंदे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ स्थानीय युवक राजस्थान कुल्फी स्टोर पर गणेशोत्सव के लिए ₹21 हजार चंदा मांगने पहुंचे थे।
दुकानदार ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताते हुए अपनी क्षमता के अनुसार ₹1 हजार देने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद युवक नाराज हो गए और दुकान में घुसकर दुकानदार और उनके परिजनों के साथ बदसलूकी और मारपीट की।
युवकों ने दुकान के अंदर तोड़फोड़ करते हुए सामान और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान और कार्रवाई में जुटी है।

0 Comments