UPI पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज? जाने क्या है नया नियम?

 ₹2,000 तक के UPI पेमेंट पर ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि छोटे UPI लेनदेन पर चार्ज लगाने का प्रावधान नहीं है। वहीं ₹2,000 से ज्यादा के कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर MDR को लेकर नई व्यवस्था की गई है।


UPI पेमेंट को लेकर NPCI ने बड़ा बदलाव किया है। 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से ज्यादा के चुनिंदा Person-to-Merchant (P2M) UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% Merchant Discount Rate (MDR) लागू होगा। हालांकि, यह चार्ज ग्राहक से वसूलने के लिए नहीं है।

₹2,000 तक के UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगेगा और Person-to-Person (P2P) ट्रांजैक्शन भी फ्री रहेंगे। ₹75,000 या उससे अधिक के पात्र मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर MDR अधिकतम ₹300 तक सीमित रहेगा। रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस और फ्यूल जैसी कुछ कैटेगरी में ₹2,000 से ऊपर के भुगतान पर ₹5 का फ्लैट MDR होगा।

सरकार और NPCI का कहना है कि नई व्यवस्था UPI के इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरिटी और सिस्टम को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने के लिए है। आम UPI यूजर के लिए भुगतान फिलहाल फ्री रहेगा।

Post a Comment

0 Comments