बीवी थी नाराज… मनाने के लिए पति ने उठाया ऐसा कदम कि पहुंच गया जेल!

 नोएडा में पत्नी को इंप्रेस करने के लिए एक युवक ने मल्टीलेवल पार्किंग से कार चोरी कर ली। आरोपी अरुण कार लेकर एटा में अपनी पत्नी के पास पहुंच गया और उसे अपनी कार बताया।


नोएडा में पत्नी को मनाने और उसे इंप्रेस करने के लिए एक युवक ने मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कार ही चोरी कर ली। आरोपी अरुण ने नोएडा सेक्टर-18 से हुंडई एक्सटर चोरी की और उसे लेकर एटा में अपनी पत्नी के पास पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, उसने पत्नी को कार अपनी बताकर प्रभावित करने की कोशिश की।

कार एक टैटू आर्टिस्ट युवती की थी, जो सेक्टर-18 में इंटरव्यू के लिए आई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने चोरी की कार बरामद कर अरुण को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कार की असली नंबर प्लेट भी बरामद हुई, जबकि कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी।

Post a Comment

0 Comments