रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अर्चना गुप्ता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दावा किया कि देखरेख के अभाव में महिला के शरीर पर कीड़े पड़ गए थे।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अर्चना गुप्ता नाम की महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका दावा है कि देखरेख के अभाव में महिला के शरीर पर कीड़े पड़ गए थे।
बताया गया कि परिजन अस्पताल की अव्यवस्था और मरीज की हालत का वीडियो बना रहे थे, इसी दौरान स्टाफ से उनकी तीखी बहस हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में धरना देकर डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की।
मामला बढ़ने के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन ने निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित की है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है।

0 Comments