इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ने 12,000 वर्गमीटर जमीन 17 से 19 सितंबर तक आवंटित करने की अनुमति दे दी है
इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) ने कार्यक्रम के लिए 12,000 वर्गमीटर जमीन 17 से 19 सितंबर 2026 तक आवंटित करने की अनुमति दे दी है।IDA के 15 सितंबर के पत्र में बताया गया है कि कांग्रेस की मांग पर यह जमीन कार्यक्रम आयोजन के लिए दी गई है। हालांकि अनुमति के साथ कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था आयोजकों को स्वयं करनी होगी और संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमतियां भी लेनी होंगी। कार्यक्रम के बाद तय समय से पहले या बाद में जमीन का उपयोग करने पर अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।
यानी राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए IDA की ओर से जमीन उपलब्ध कराने की अनुमति मिल गई है, जिससे कार्यक्रम के आयोजन का रास्ता और साफ हो गया है।


0 Comments