राहुल गांधी के 19 सितंबर के इंदौर दौरे से पहले सियासी हलचल तेज है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को इंदौर पहुंचेंगे। वहीं RSS प्रमुख मोहन भागवत भी 17-18 सितंबर को मालवा दौरे पर रहेंगे और उज्जैन के बाद इंदौर आने की जानकारी है।
19 सितंबर को राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे से पहले मध्य प्रदेश में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। उनके इंदौर में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, इंदौर में उनके हाथों स्वामित्व योजना की शुरुआत कराए जाने की तैयारी है।
वहीं, RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 17 और 18 सितंबर को उज्जैन प्रवास पर रहेंगे। वे 18 सितंबर को 'युवा धर्म संसद' में युवाओं से संवाद करेंगे। इसके बाद उनके इंदौर आने और रात्रि विश्राम की भी जानकारी सामने आई है।
इन दोनों बड़े चेहरों के दौरे ऐसे समय हो रहे हैं, जब 19 सितंबर को राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम इंदौर में प्रस्तावित है। लगातार हो रहे इन हाई-प्रोफाइल दौरों से मालवा-निमाड़ की सियासत में हलचल बढ़ गई है।

0 Comments