मध्य प्रदेश के मंडला के हीरापुर गांव में गणेश पंडाल में करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।
मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में गणेश पंडाल में करंट फैलने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें एक घायल की हालत गंभीर है।जानकारी के मुताबिक, गणेश विसर्जन के बाद कुछ लोग पंडाल के मंच पर सो रहे थे। इसी दौरान बिजली का तार टूटकर मंच पर गिर गया और करंट फैल गया। घटना 25 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, "मंडला जिले के हीरापुर गांव में गणेश पंडाल में हुए हादसे में चार युवकों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि।"
इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख देने का ऐलान किया।


0 Comments