PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर इंदौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 अक्टूबर तक होंगे कई कार्यक्रम

 इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा इंदौर महानगर द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।


इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा इंदौर महानगर द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत शहरभर में सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के दौरान 85 वार्ड, 35 मंडल, 345 शक्ति केंद्र और 2097 बूथों तक पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। 17 सितंबर की शाम राजबाड़ा क्षेत्र में 2.51 लाख दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

इसके अलावा 2 से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत शिविर लगाकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। 7 अक्टूबर को बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक मशाल यात्रा निकाली जाएगी।

17 अक्टूबर को अभियान के समापन पर ‘जनसेवक महाकुंभ’, सुशासन सेवा संवाद, हैकाथॉन-इनोवेशन चैलेंज और ‘25 साल, 25 कहानियां’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments