नई दिल्ली। क्या भारत पर अमेरिका 100% तारीफ लगाएगा? इस मामले में आज फैसला होना संभव है। आज हाउस रूल्स कमेटी में फाइनल वोटिंग होना है। इसके पहले रूसी तेल खरीदने वाले भारत और चीन सहित 10 देश पर 100% टैरिफ वाला बिल हाउस ऑफ रिप्रेजेंटिव के पहले चरण की वोटिंग में पास हो गया था। अब दूसरे चरण में यह हाउस ऑफ रिप्रेजेंटिव कमेटी में फाइनल होना है। अगर अमेरिका भारत पर 100% टैरिफ लगता है तो इसका बहुत बड़ा असर भारत पर होगा। इस बिल में हंगरी, स्लोवॉक अजर बेजान, तुर्कीए, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, कजाकिस्तान और किंगिज रिपब्लिक नामक देश भी शामिल है।
0 Comments