मोमोज दुकान पर बवाल, दुकानदार पर डाल दिया खौलता हुआ तेल

इंदौर के बजरंग नगर में बुधवार रात मोमोज की दुकान पर चार बदमाशों द्वारा विवाद के बाद हंगामा करने का मामला सामने आया है।
इंदौर के बजरंग नगर इलाके में बुधवार रात मोमोज दुकान पर चार बदमाशों ने हंगामा कर दुकानदार के साथ मारपीट की। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने पहले मुफ्त में मोमोज मांगे और बाद में शराब के लिए रुपये मांगने लगे। दुकानदार के इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान कढ़ाई में रखा खौलता तेल दुकानदार पर फेंक दिया गया।

दुकानदार को बचाने पहुंचे पड़ोसी हर्ष गंगोरे पर आरोपियों ने चाकू से हाथ-पैर पर वार कर दिए। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

Post a Comment

0 Comments