बुलंदशहर में दूल्हे की ताबड़तोड़ फायरिंग का VIDEO वायरल, 5-6 सेकेंड में 15 से 17 राउंड चलाने का दावा; पुलिस ने शादाब की पहचान की
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा से शादी समारोह का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में दूल्हे के जोड़े में नजर आ रहा शादाब मेहमानों के सामने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। दावा है कि उसने महज 5-6 सेकंड में करीब 17 राउंड फायर किए।
पुलिस के मुताबिक वीडियो करीब चार साल पुराना यानी 2022 में शादाब की शादी का है। शादाब की पहचान खुर्जा नगर के मोहल्ला तरीनान निवासी के रूप में हुई है। वह क्षेत्र के एक बड़े मीट कारोबारी का बेटा बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं।
वीडियो में दिखाई दे रही पिस्टल को सोशल मीडिया पर तुर्की निर्मित जिगाना पिस्टल बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी हथियार की पहचान और उसके स्रोत की जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर यह प्रतिबंधित हथियार है तो शादाब तक यह पहुंचा कैसे।
पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के साथ हथियार बरामद करने और उसकी उपलब्धता के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

0 Comments