पत्नी ने की पति की हत्या, बेटा आया तो खुला राज


अलीराजपुर। आदिवासी जिले अलीराजपुर में खौफनाक मामला सामने आया है। जब एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी और उसे घर में ही जला दिया। वहीं अधजले शव के टुकड़े रेत में गाड़ दिए। उसका बेटा जब गुजरात से मजदूरी करके लौटा तो मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने जला हुआ शव बरामद किया है।

मामला अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र का है जहां रहने वाली 47 वर्षीय नज़रुबाई ने अपने 50 वर्षीय पति रामा की लकड़ी से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि रामा उसके चरित्र पर शक करता था और इससे वह परेशान थी। नजरू बाई ने शव को घर में ही जला दिया और उसके अधजले अंगों को घर के भीतर रखी रेत के अंदर छिपा दिया। यही नहीं महिला ने लाश जलती हुई बाहर न दिखे इसलिए शव को ड्रम से ढक दिया था। 

जब महिला का बेटा राहुल गुजरात से मजदूरी करने के बाद लौटा तो अपने पिता को नहीं देखा उसने मां से सवाल किया लेकिन वह आनाकानी करने लगी। हालांकि राहुल के बार-बार पूछने पर उसकी मां टूट गई और उसने पूरी घटना बयां कर दी। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उस पर कैसे भी दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments