उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव

 


कांग्रेस हाईकमान ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया है। मध्यप्रदेश के विधायक कुणाल चौधरी को उत्तर प्रदेश का नया सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सत्यनारायण पटेल और नीलांशु चतुर्वेदी को सहप्रभारी की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है।

कांग्रेस की ओर से जारी संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची के अनुसार यह बदलाव आगामी चुनावों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तहत किया गया है। माना जा रहा है कि नए चेहरों को जिम्मेदारी देकर पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने की तैयारी में है।

इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और इसे कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments